करनाल, 10 जुलाई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 11 जुलाई को घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद शाम चार बजे पुंडरी गांव में चार विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
जन सुनवाई कार्यक्रम की शृंखला के तहत विधानसभा अध्यक्ष शनिवार को सुबह दस बजे घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं / मांगों की सुनवाई करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के लिए निर्देश देंगे। उनका प्रयास रहता है कि हर जायज मांग को आगे बढ़ाया जाए। वे शाम चार बजे पुंडरी गांव में कश्यप चौपाल, पाल चौपाल, सामुदायिक केंद्र और हॉल का शिलान्यास करेंगे। इन पर करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण पंचायती राज विभाग की ओर से कराया जाएगा।
