कुरुक्षेत्र 9 जून। कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध असला रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने अवैध असला रखने के आरोपी  कुलदीप उर्फ जज वासी संधोली जिला कुरुक्षेत्र व मोती उर्फ आकाश वासी फौजी प्लाट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को अवैध असले सहित गिरफ्तार करके एक देसी कट्टा व 2 जिन्दा रौंद बरामद करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 8 जूलाई 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक गिरवर, विरेंद्र विक्रम, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार, सिपाही विकास व अमित की टीम ड्रेन पुल अम्बाला रोड पेहवा पर मौजूद थी।  पुलिस टीम को सूचना मिली कि जज वासी गांव सन्धौली व मोती उर्फ आकाश वासी फौजी प्लाट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र जिन्होने दिनांक 20 जून 2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर सचिन वासी सतोडा पर जानलेवा हमला किया था। दोनों लडके उसी दिन से घर से फरार हैं। दोनो लडके असला लेने के लिये बाहर गये हुए थे और कई दिनो बाद आज दोनो पेहवा मे घुम रहे हैं। इन दोनों लड़कों के पास नाजायज देशी कट्टा व रौन्द है तथा इस समय दोनों लडके हुड्डा ग्राउण्ड नजदीक ड्रेन गुहला रोड पेहवा के पास खड़े हैं तथा कोई बडी वारदात करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम हुड्डा ग्राउण्ड नजदीक ड्रेन गुहला रोड पेहवा पहुंची जहां पर दो नौजवान लडके हुडा ग्राउण्ड में खड़े हुए आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिए। दोनों आरोपी पुलिस की गाडी को देखकर दोनों लडके घबराकर भागने लगे जिनको पुलिस टीम ने नाजायज असला होने के शक के आधार पर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा उनका नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम कुलदीप उर्फ जज वासी संधोली जिला कुरुक्षेत्र व मोती उर्फ आकाश वासी फौजी प्लाट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी कुलदीप उर्फ जज से एक देसी कट्टा व एक जिन्दा रौंद बरामद हुआ। वही आरोपी मोती उर्फ आकाश से 1 जिन्दा रौंद बरामद है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *