कुरुक्षेत्र पुलिस ने हमला करके गंभीर चोट मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर पेहवा की टीम ने हमला करके गंभीर चोट मारने के आरोपी जसविन्द्र पाल उर्फ राजू वासी डेरा अमृतसरी फार्म खेडी शीशगरां पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान जरनैल सिंह वासी डेरा अमृतसरी फार्म जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। दिनांक 1 जुलाई 26 समय करीब 8 बजे सुबह वह अपने घर से पैदल-पैदल अपने ट्यूबवैल पर पानी देखने के लिये गया था। जब वह सड़क के ऊपर बने अपने ट्यूबवैल पर पहुंचा तो उसके पास आकाश आया और कहने लगा कि कल क्या बात थी और तू क्या कहना चाहता था। जो इसी बात पर उसकी और आकाश की तू-2, मैं-2 होने लगी तो आकाश के पिता सुरेश कुमार व जसविन्द्र सिंह वा जसविन्द्र सिंह की माता उसके साथ गाली गलोच करने लगे। जब उसकी हाथापाई आकाश के साथ हो रही थी तो जसविन्द्र सिंह उर्फ राजू ने गंडासी से उसके सिर पर वार किया। गंडासी लगने से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। उसे ईलाज के लिए सरस्वती मिशन हस्पताल पेहवा में दाखिल करवाया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसके बयान पर थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच गुमथला गढू पुलिस चौंकी द्वारा की गई।

            दिनांक 8 जुलाई 26 को थाना सदर पेहवा के अंतर्गत गुमथला गढू पुलिस चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक जानपाल के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक शिंगारा राम, मुख्य सिपाही बलजीत सिंह व सिपाही मंदीप सिंह की टीम ने हमला करके गंभीर चोट मारने के आरोपी जसविन्द्र पाल उर्फ राजू वासी डेरा अमृतसरी फार्म खेडी शीशगरां पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई गंडासी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *