करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने निगम कार्यालय में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कई मामलों का मौके पर ही प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया गया। जबकि शेष प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करते हुए निर्धारित अवधि में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
वीरवार को जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से सड़क, सीवरेज, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। महापौर ने प्रत्येक शिकायत की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह है। हमारी प्राथमिकता यह है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि उसका त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का पूरा अमला करनाल को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर शहरी जीवन का अनुभव मिल सके।
महापौर ने नागरिकों से भी सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास, सहयोग और सुझाव हैं। यदि किसी क्षेत्र में कोई समस्या है तो उसे खुलकर नगर निगम के संज्ञान में लाएं। जन भागीदारी से ही करनाल विकास, स्वच्छता और सुशासन का आदर्श शहर बनेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समाधान होने तक उसकी प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *