करनाल, 9 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा के प्राचार्य अजीत कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) ESA कक्षा-6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर या लिंक द्वारा https://cbseitms.rcil.gov.in/
उन्होंने बताया कि बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा करनाल एक आवासीय विद्यालय है जहां जिले के ग्रामीण एवं क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं पूर्णत: नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। यह विद्यालय सभी छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और शीघ्र ही अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन अवश्य कराएं, आवेदन का कोई शुल्क नहीं है यदि फार्म भरने में कोई भी परेशानी आ रही है तो दोपहर 1 बजे तक विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
