राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। रोहित गोदारा गैंग की तरफ से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
कुंडू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने तथा खतरे का नए सिरे से आकलन करने की गुहार लगाई है। उन्होंने अदालत को बताया कि हाल ही में उन्हें विदेशी नंबरों से वाट्सएप पर दो नई धमकियां मिली हैं।
