कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में बुधवार को एम फार्मेसी, एमए मनोविज्ञान व एमएससी बॉटनी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की उत्साहजनक उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 624 अभ्यर्थियों में से 514 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 110 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (ई-56) में आयोजित एम.फार्मेसी प्रवेश परीक्षा के लिए 136 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। इनमें से 119 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
इसी प्रकार इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज(आईआईएचएस) (ई-57) में आयोजित एम.ए. मनोविज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए 289 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। इनमें 237 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (ई-58) में आयोजित एम.एससी. बॉटनी प्रवेश परीक्षा के लिए 199 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। इनमें से 158 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। डॉ. अंकेश्वर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *