अम्बाला, 8 जुलाई।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज बुधवार को कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में ईवीएम व वीवीपैट के लिये स्थापित किये गये वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस के गेट पर लगे ताले की सील को चेक करने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यहां पर की गई व्यवस्थाओं जैसे अग्निशमन यंत्र, सिक्योरिटी व अन्य बिन्दूओं के बारे चुनाव तहसीलदार से जानकारी ली।
चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार ने बताया कि वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया जाता है और इसी कड़ी में आज निरीक्षण करते हुए यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया हैं। निरीक्षण के उपरांत यहां की वास्तविक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाती है। इस मौके पर चुनाव कार्यालय से सहायक प्रीतम कौशिक के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।
फोटो नम्बर – 1 व 2
—————————————————————-
अंबाला, 8 जुलाई –

नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 10 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अन्त्योदय (एसईडब्लयूए) सत्कार, वास्तुकला मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में होगी।
————————————————————
अम्बाला, 8 जुलाई।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला अम्बाला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया  है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में आमजन सहयोग करते हुए इस अभियान को सफल बनाने का काम करें।
नगराधीश एवं उपनिवार्चन अधिकारी अभिषेक गर्ग ने बताया कि बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करा रहे है। और उन्हें एकत्रित कर  डिजिटाईज भी करने का कार्य तेजी से कर रहे है। इसके साथ मतदाता चाहें तो भरा हुआ फार्म स्वयं भी अपने बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) को जमा करवा सकते है। उन्होने स्पष्ट किया कि बी.एल.ओ. द्वारा एन्यूमरेशन फार्म के अतिरिक्त किसी अन्य दस्तावेज की मांग नही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जिन मतदाताओं को बी.एल.ओ. द्वारा एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करवाया गया है, वे उसे सही प्रकार से भरकर अपने हस्ताक्षर सहित 10 जुलाई 2026 तक संबन्धित बी.एल.ओ. को पोलिंग बूथ पर जमा करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होनें बताया कि सभी मतदाता समय रहते अपने फार्म जमा करवाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाईन एन्ट्री एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रकियाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें। समय पर फार्म जमा होने से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य भी प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करें तथा 10 जुलाई 2026 तक अपने फार्म भरकर अवश्य जमा करवाएं, ताकि ऑनलाइन कार्य समयावधि पर में पूरा हो सके और किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
————————————————————
अम्बाला, 8 जुलाई।
माननीय हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के निर्देशानुसार दिनांक 18 जुलाई 2026 को जिला न्यायालय परिसर अम्बाला में से संबंधित मामलों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य धारा 138 एन.आई. एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का आपसी समझौते एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्वरित निपटारा करना है, जिससे पक्षकारों का समय एवं धन दोनों की बचत हो सके तथा न्यायिक प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला द्वारा सभी संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं आमजन से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं तथा अपने मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करवाएं। विशेष लोक अदालत में मामलों के निपटारे हेतु किसी प्रकार का अतिरिक्त न्यायालय शुल्क देय नहीं होगा तथा समझौते के आधार पर पारित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा और 30 मई 2026 को लगायी गई विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ था जिसमें 370 मुकदमे रखें गए थे। जिसमे से 150 मुकद्में का निपटारा हुआ और 30,35,000/- राशि का भुगतान हुआ था। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है ।
—————————————————-

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई 2026 तक करें आवेदन- डीसी अजय सिंह तोमर
गणतंत्र दिवस पर की जाएगी पद्म पुरस्कार  की घोषणा
अम्बाला, 8 जुलाई :

डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in  पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए।
डीसी ने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किए जाए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धि वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। उन्होंने बताया कि कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in  पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर द्धह्लह्लश्चह्य:// https://awards.gov.in  पर उपलब्ध कराई गई है।
—————————————————————-
अम्बाला, 8 जुलाई :-
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कैंप कार्यालय के सभागार में राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने इंतकाल, जमाबंदी, पेपर लैस रजिस्ट्री, राजस्व विभाग से सम्बधिंत कोर्ट केस, सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल, एग्री स्टैक, रजिस्टे्रशन, आधुनिक मशीन से निशानदेही,  सहित एंजेडेवार विभिन्न राजस्व मामलों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने पेपरलैस रजिस्टरी के तहत भी सम्बन्धित राजस्व विभाग के अधिकारियों को कहा कि पेपरलैस रजिस्टरी से सम्बन्धित जो भी कार्य जैसे स्वीकार या अस्वीकार करना है, उसे 5 दिन के अंदर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक के दौरान राजस्व विभाग से सम्बधिंत स्टॉफ के लिए स्टॉफ रेजिडेस, पटवार खाने से सम्बधिंत विषय पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में पटवारियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि लोगों को अपने कार्यो को करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जहां पर पटवार खाना स्थापित किया जा सकता है उसे के लिए जगह चिन्हित करते हुए रूपरेखा बनाकर उसका केस मुख्यालय भिजवाएं, ताकि औपचारिकताएं पूरी करवाकर पटवार खाना से सम्बधिंत कार्यो को भी प्राथमिकता से करवाया जा सकें।
जमाबंदी के तहत उन्होंने प्रगति जानते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जो कार्य किया गया है उसके लिए उनकी सराहना भी की और कहा कि यदि कहीं पर जमाबंदी से सम्बधिंत कोई कार्य शेष बचा है तो उस कार्य को भी तीव्रता से करें। इसके अलावा उन्होंने इंतकाल से सम्बन्धित कार्यों बारे भी समीक्षा करते हुए जो भी पैंडसी है उसे दूर करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होने यह भी कहा कि जिन लोगों ने ऑनलाईन पक्रिया के माध्यम से यानि रोवर मशीन के द्वारा निशानदेही के लिए अप्लाई किया है उस कार्य को समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। रिवैन्यु कोर्ट से सम्बन्धित विषय पर भी जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी रिवैन्यु कोर्ट मे केस लम्बित हैं उन केसों के निपटान में तेजी लाएं।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग के सभी कार्यों को बेहतर समन्वय, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
बैठक में एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआईओ अंकित, तहसीलदार आदित्य रंगा, नायब तहसीलदार आशीष, अमित वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो नम्बर – 3
————————————————————
उत्तर हरियाणा  बिजली वितरण  निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय विद्युत सदन, अग्रसेन चौक, अम्बाला शहर में  बिजली अदालत का आयोजन
अम्बाला, 8  जुलाई :-

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन ऑप्रेशन अम्बाला शहर कार्यालय पता द्वितीय तल कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय विद्युत सदन अग्रसेन चौक अम्बाला शहर में 9 जुलाई 2026 को कार्यकारी अभियन्ता हरीश कुमार की अध्यक्षता में  प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहां रख सकता है।
—————————————————————-
अम्बाला, 8  जुलाई :-
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय अम्बाला शहर में 8 जुलाई 2026 को उपरोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय अम्बाला शहर में 9 जुलाई 2026 दिन वीरवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। डिविजनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन अम्बाला शहर की अध्यक्षता कार्यकारी अभियंता करेंगे। डिविजनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में बिजली सम्बन्धित वे समस्याएं सुनी जाएंगी जिनका उपमंडल अधिकारी कार्यालय से भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे उपभोक्ता जिनका वित्तीय विवाद 50000 तक हो केवल वही उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकता है।
ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल/वित्तीय विवाद 50000 से अधिक हो या ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबधी केस किसी माननीय न्यायालय/ट्रिब्यूनल, अन्य फोरम में विचारधीन है या जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, या बिजली चोरी संबधी शिकायते जो धारा 126, 127, 135 से 140, 142, 143, 146, 152, 161 इत्यादि एक्ट के अधीन हो, ऐसी कोई भी शिकायत इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।
————————————————————
अम्बाला, 8 जुलाई:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीसी के माध्यम से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक लेते हुए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यो के प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है और इस कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और सम्बन्धित मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म  मतदाताओं से भरवाना सुनिश्चित करेगें।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जो शैडयूल जारी किया गया है उसके तहत कार्य किए जा रहे हैं और निर्धारित अवधि तक विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उनकी अनुपालना के तहत आगे भी सभी कार्यों को किया जाएगा। वीसी के उपरांत उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि यह कार्य अति महत्वपूर्ण है। इस कार्य में जहां सम्बन्धित अधिकारियों का अहम योगदान रहेगा वहीं राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी अपने बूथ लेवल एंजैट के माध्यम से सहयोग करवाना सुनिश्चित करे ताकि इस कार्य को बेहतर ढंग से करते हुए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि सम्बन्धित बीएलओ इस एन्यूमरेशन फार्म को मतदाता के घर देना सुनिश्चित करेगा। वहीं उसके उपरांत सम्बन्धित परिवार का मुखिया इस फार्म को भरकर बीएलओ को देंगे। इसके अलावा मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी/निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय में भी यह फार्म जमा करवा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ द्वारा इस फार्म के अलावा मतदाता से किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं किए जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केवल उन्हीं मतदाताओं का नाम ही मतदाता सूचियों की प्रारम्भिक प्रकाशन में शामिल होगे जिनके द्वारा स्वयं हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फार्म दिए जाएंगे।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन से पूर्व बूथ लेवल एंजैट एक दिन में एक मतदान केन्द्र पर केवल 50 फार्म ही जमा करवा सकता है। उन्होने यह भी बताया कि आयोग की हिदायतों अनुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य के साथ मतदान केन्द्रों का रैशनेलाईजेशन 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। उपायुक्त ने यह भी कहा कि इसके उपरांत मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को कर दिया जाएगा और यह सूची जिला प्रशासन की वैबसाईट पर भी अपलोड कर दी जाएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यदि मतदाता सूचियों से सम्बन्धित कोई दावे तथा आपत्तियां दी जानी है तो 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दी जा सकती हैं। इसके उपरांत 21 जुलाई से 18 सितम्बर तक सम्बन्धित ईआरओ व अथोरिटी द्वारा दावे व आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इसके उपरांत 22 सितम्बर 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
बैठक में एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआईओ अंकित, तहसीलदार आदित्य रंगा, चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा, बीडीपीओ जोगेश कुमार, बीडीपीओ अस्था, नायब तहसीलदार आशीष, अमित वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *