कुरुक्षेत्र पुलिस में नेशनल पार्टी के कार्यकर्ताओं 10 लाख रुपए की धोखा करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर थानेसर की टीम ने नेशनल पार्टी के कार्यकर्ताओं से 10 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी गौरव पूर्व गौरा उर्फ कनिष्क वासी अमृतसर पंजाब को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है।

             जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत संजीव कुमार वासी भूखड़ी जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह की सालों से नैशनल पार्टी जुडा हुआ है। दिनांक 24 जनवरी 26 को उसके मोबाइल पर फोन आया जिसने बताया कि वह नैशनल पार्टी के बड़े नेता का सैक्टरी कनिष्क बोल रहा है।  उनकी पार्टी की उत्तराखण्ड ईकाई का ट्रेनिंग प्रोग्राम चण्डीगढ़ में है। आप चण्डीगढ़ में होटलों में रहने की व्यवस्था कर दो। बाद में फोन आया कि आप और पवन मिलकर चण्डीगढ़ के होटल में दीपक मिलेगा उसे 10 लाख रुपये दे दो, इंतजाम हम खुद लेंगे।  उसके बाद उसने और पवन ने चण्डीगढ़ के होटल में दीपक को 10 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद उन्होंने 5 लाख रुपए और मांगे जिसपर उन्होंने और पैसे देने से मना कर दिया। उसके बाद उन्हें शक हुआ जिसपर पुलिस को शिकायत दी गई। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह को सौंपी गई।

            दिनांक 2 जूलाई 26 को थाना शहर थानेसर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह, मुख्य सिपाही सुनील कुमार व होम गार्ड विनय की टीम ने नेशनल पार्टी के कार्यकर्ताओं से 10 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी गौरव पूर्व गौरा उर्फ कनिष्क वासी अमृतसर पंजाब को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *