कुरुक्षेत्र पुलिस ने क्रेडिट कार्ड में जमा पॉइंट कैश करवाने के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में एक और को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने क्रेडिट कार्ड में जमा पॉइंट कैश करवाने के की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रूपये की साइबर ठगी करने के आरोपी कृष्ण विज वासी सैक्टर-15 फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 जून 2026 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में अविनाश कुमार सिहं वासी चम्पारन बिहार हाल किरायेदार पेहवा ने बताया कि उसका खाता प्राइवेट बैंक में है। उसके पास क्रेडिट कार्ड है जिसकी लिमिट 3 लाख रूपये है। दिनांक 22 जून को उसके पास एक फोन आया जिसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड में पॉइंट जमा हैं जिनको आप कैश करवा सकते हो। जिसने बताया कि आप गुगल पर जाकर बैंक की फाइल सर्च करके उसमे कैश करवा सकते हो। जब उसने गुगल पर सर्च करके फाइल ओपन की तो उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया जिसे उसने फाइल पर भर दिया। उसके बाद उसके खाते से 1 लाख 80 हजार रूपये कट गए जिसके बाद उसे हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई। दिनांक 24 जून 02026 को थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्ग निर्देश में एसआई नसीब सिंह, सहायक उप निरीक्षक आजाद सिंह व होम गार्ड राजेश की टीम ने मामले के आरोपी यशराज वर्मा वासी सैक्टर-18 ओल्ड फरीदाबाद व निहाल वर्मा वासी गढी महौल्ला ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 2 जुलाई 02026 को थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्ग निर्देश में एसआई नसीब सिंह, सहायक उप निरीक्षक आजाद सिंह व होम गार्ड राजेश की टीम ने क्रेडिट कार्ड में जमा पॉइंट कैश करवाने के की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी कृष्ण विज वासी सैक्टर-15 फरीदाबाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
