कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने की नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के दीदार नगर कुरुक्षेत्र वासी नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लेकर चोरीशुदा 3 मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 18 जून 26 को बलजिंद्र सिंह वासी फतेहगढ़ जिला अम्बाला ने बताया कि दिनांक 9/10 जून 26 को रात को उसकी पत्नी एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल थी। वाप अपनी मोटरसाइकिल पर एलएनजेपी हस्पताल में अपनी पत्नी के पास आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल को हस्पताल को इमरजेंसी के पास खड़ी करके हस्पत्ल में चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे जब उसने देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्बारा की गई।
दिनांक 3 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप, दिनेश व ललित की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी दीदार नगर कुरुक्षेत्र वासी नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया। आरोपी से चोरीशुदा 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया। आरोपी ने इस मोटरसाइकिल के अलावा एक मोटरसाइकिल छटी पातशाही गुरुद्वारा से तथा एक मोटरसाइकिल इंद्री जिला करनाल से चोरी की थी।
