कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी नवीन उर्फ़ विक्की वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 26 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी व बीयर बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 30 जून 26 को थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम को सूचना मिली कि शराब ठेकेदार अनिल ने बाहरी में बागथला रोड पर गऊशाला के पास एक व्यक्ति को नाजायज शराब साहित काबू किया है। सूचना पर उप निरीक्षक, देवेन्द्र कुमार, मूल चन्द व सिपाही अंकित की टीम मौका पर पहुंची जहां पर अनिल ठेकेदार हाजिर मिला तथा नाजायज शराब 2 बैग पुलिस टीम को सौंपे। पुलिस टीम द्वारा बैगों को खोलकर चैक करने पर 15 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी व 11 बोतल बीयर बरामद हुई। पुलिस ने ठेकेदार अनिल कुमार की शिकायत पर आरोपी नवीन उर्फ़ विक्की वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
