अंबाला 03, जुलाई- अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि जनसेवा प्रशासन का मूल उद्देश्य है और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सभी अधिकारी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पंहुचे इसके लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। अतिरिक्त उपायुक्त आज समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटान को लेकर उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे।
इससे पहले हरियाणा के अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव साकेत कुमार ने अयोजित समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर चण्डीगढ से विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने आयुक्त एवं सचिव को जिलें की रिपोर्ट सांझा करते हुए कहा कि प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटान हेतु कार्य करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ-साथ जो शेष शिकायतें लम्बित है उनका भी जल्द निपटान किया जाएगा।
वीसी उपरांत एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की शिकायतों का निपटान समयबद्ध रूप से करवाना सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत के समाधान में अनावश्यक कारणों से देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्या का जल्द एवं प्रभावी समाधान करना है, इसी ध्येय के साथ सभी अधिकारी कार्य करें। इससे पूर्व उन्होंने शिविरों में अधिकांश किस विभाग जूडी व किस तरह की शिकायतें आ रहीं है व अन्य संबंधी विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त होती है या जो लम्बित है, उन्हें रिमार्क के साथ पोर्टल पर अपडेड करें। इसके साथ जिन शिकायतों का समाधान हो जाता है उसे भी साथ के साथ अपडेड करवाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी हितेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, इन्सपैक्टर राकेश मणि के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग, क्रिड विभाग, राजस्व विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *