करनाल, 3 जुलाई। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी गांवों में लाइब्रेरी, शिवधाम सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। सभी विभागों के अधिकारी इन विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक खंड में निर्मित फार्म पौंड की जियो टैग फोटो उपायुक्त कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक खंड में स्ट्रे डॉग फार्म बनाया जाना है, इस कार्य को शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी गांवों के नालों की सफाई करवाई जाए ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए। बैठक में एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेंद्र, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, डिप्टी सीईओ रोजी रंगा, डीडीपीओ कंचनलता, सभी खंडों के बीडीपीओ व पंचायती राज के एसडीओ मौजूद रहे।
