अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को आॅटो रिक्शा व ई-रिक्शा के रूकने के प्वाइंट निर्धारित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। वीरेश शांडिल्य ने एसपी अंबाला को दिए ज्ञापन में कहा कि आॅटो रिक्शा व ई-रिक्शा अपनी मनमर्जी से नेशनल हाईवे सहित शहरी क्षेत्रों मे ंमनमर्जी से सवारी उतार देते हैं बिठा लेते हैं जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होना स्वाभिक है। वीरेश शांडिल्य ने एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत से ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया कि वह आॅटो रिक्शा व ई-रिक्शा के सवारी बिठाने व उतारने के प्वाइंट निर्धारित करने के ट्रैफिक पुलिस को आदेश दें ताकि आॅटो रिक्शा व ई-रिक्शा के कारण कोई भी दुर्घटना न हो सके। वीरेश शांडिल्य ने एसपी को बताया कि ई-रिक्शा व आॅटो रिक्शा वाले न तो हाईवे पर रूकते हुए आगे पीछे देखते हैं न ही शहरी क्षेत्र में इस बात की परवाह करते हैं जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने अंबाला के एसपी से मांग की है कि आर्य चौक, पोलिटेक्निक चौक व पुलिस डीएवी स्कूल के बाहर स्थाई तौर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं क्योंकि इन चौकों पर शिक्षण संस्थान व भारी संख्या में हस्तताल है जिस कारण इन तीनों चौकों पर जाम लगता है। एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने वीरेश शांडिल्य के ज्ञापन के बाद उनको आश्वासन दिया कि आॅटो रिक्शा व ई-रिक्शा के प्वाइंट निर्धारित करने की मांग की वह सराहना करते हैं क्योंकि यह मांग दुर्घटनाओं में कमी लाएगी। एसपी अंबाला ने कहा कि वह इस बारे ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाकर जल्द ही जरूरी आदेश जारी करेंगे।
