आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की समृति कार्यकर्ता सम्मेलन गीता कमल भाजपा कार्यालय में किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने की उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में बताया कैसे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ लेवल तक पार्टी की गतिविधियों को पहुँचाता है पार्टी का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर फूल अर्पित करके की गई
मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारणी सदय *राजकुमार सैनी* ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (1901-1953) एक महान राष्ट्रवादी, शिक्षाविद और ‘भारतीय जनसंघ’ के संस्थापक थे। वह स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री बने, लेकिन नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में उन्होंने 1950 में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण अंग बनाने के लिए अनुच्छेद-370 का कड़ा विरोध किया और 1953 में जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनके प्राण चले गए।
कश्मीर आंदोलन और बलिदान: “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा देने वाले डॉ. मुखर्जी बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिए गए। 23 जून 1953 को हिरासत में ही उनकी मृत्यु हो गई।
मुख्य वक्ता के रूप में *डॉ ऋषि पाल मथना* ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया कि वे केवल 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने उन्होंने बताया कि भाजपा की उत्पत्ति भारतीय जनसंघ से हुई है, जिसे लोकप्रिय रूप से जनसंघ के नाम से जाना जाता है, जिसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में प्रमुख राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राजनीति के जवाब में की थी।
मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व चेयरमैन *धर्मवीर मिर्जापुर* जी ने अपना वक्तव्य में कहा कैसे जम्मूकश्मीर में जाने लिए परमिट लेना होता था कांग्रेस ने इस देश में दो निशान अलग संविधान जैसे कार्यों का समर्थन किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में मंत्री थे उन्होंने उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री (Minister of Industry and Supply) के रूप में 15 अगस्त 1947 से 6 अप्रैल 1950 तक कार्य किया
जिला पर प्रभारी दीपक शर्मा ने सभी को पार्टी की विचारधारा के बारे में संक्षेप में बताया कि अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और यह केवल भाजपा में ही संभव है
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा,हरियाणा सरकार में 48 कोस निगरानी एवं विकास समिति चेयरमैन रविंद्र सांगवान , हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर , प्रदेश सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा राजकुमार सैनी जी ,जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती कँवलजीत कौर,श्रीमती बीबी करतार कौर जी,पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा,जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान,जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,जिला प्रवक्त हैप्पी विर्क ,देवी दयाल शर्मा ,रेणु खुग्गर, परमजीत कश्यप,विजय लक्ष्मी ,देश राजशर्मा ,राहुल शर्मा सभी मंडल अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र प्रमुख व पार्टी के सभी जेयष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुगण आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed