पंचकूला। जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कहा कि शहर में अव्यवस्था और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सबसे बड़ा फैसला रायपुररानी, बरवाला और पंचकूला की भीड़भाड़ वाली मार्केटों से रेहड़ी-फड़ी हटाने का लिया गया। सेक्टर-4 और सेक्टर-21 के आसपास लगातार मिल रही लूटपाट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने पुलिस विभाग को इन क्षेत्रों में रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
एसीपी सुरेंद्र सिंह को विशेष अभियान चलाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों की धरपकड़ करने तथा चार दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। वहीं, सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरटीए को निर्देश दिए कि सभी स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण किया जाए और जिन बसों में सुरक्षा उपकरण, प्राथमिक उपचार किट या अन्य निर्धारित मानक पूरे नहीं हैं, उनके खिलाफ अधिक से अधिक चालान कर सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में आरटीए सचिव हैरतजीत कौर ने बताया कि मई माह में 65 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें चार बसों के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान किए गए। विभाग लगातार स्कूल वाहनों की मॉनिटरिंग कर रहा है।

खराब सीसीटीवी तुरंत ठीक करने के आदेश

उपायुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिए कि शहर में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि अपराधों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। साथ ही ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगने वालों को हटाने और इस पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए।

ओल्ड पंचकूला में अवैध टैक्सियों पर कार्रवाई

ओल्ड पंचकूला के आसपास अवैध रूप से खड़ी टैक्सियों और निजी सवारी वाहनों पर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त ने पुलिस और संबंधित विभागों को ऐसे वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के कारण भीड़ बढ़ती है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

दुर्घटना के बाद तुरंत मिले प्राथमिक उपचार

उपायुक्त ने कहा कि जिला सड़क सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और मृत्यु दर को घटाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को बिना देरी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाए ताकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सके। बैठक में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, आरटीए सचिव हैरतजीत कौर, एसीपी सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ विशाल पराशर, पीएमडीए, एनएचएआई, एचएसवीपी, नगर निगम, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन : गुरविंद्र सिंहपिहोवा 1 जुलाई – उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन करने वाले व्यक्ति द्वारा एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किए जाएं, जो उत्कृष्टता और वास्तव में सम्मान की हकदार है। उन्होंने बताया कि कि पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण वेबसाइट पदमा अवाड.र्जीओवी.इन पर उपलब्ध है।