रेवाड़ी में अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और उनकी महिला टीम ने पंचमुखी हनुमान मंदिर सोलह राही में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का विषय था घरेलू हिंसा से बचाव और सहायता। इसमें कानूनी विधि सेवा प्राधिकरण की सदस्य प्रियंका यादव ने सभी उपस्थिति महिलाओ को महिलाओ के कानून और उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा उनके साथ अपने विचार साँझा किए तथा उन्हें जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार रखे। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने विधि प्राधिकरण से आयी प्रियंका यादव और अपनी पूरी टीम का इस अच्छे और उपयोगी कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया। अग्रवाल वैश्य समाज की जिला महिला जिला उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, जिला महिला कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, एडवोकेट आशा मंगला, पूजा गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, आचल अग्रवाल, कविता अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, मंजु गुप्ता अग्रवाल वैश्य समाज की टीम समय-समय पर ऐसे अच्छे-अच्छे कार्यक्रम करती रहती है। बाइट्स :: दीपिका अग्रवाल रेखा अग्रवाल आदि।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *