नाटक ‘संविधान के नायक’ की दी विस्तृत जानकारी
कुरुक्षेत्र 26 जून (विनोद शर्मा) : आज मल्टी आर्ट सेंटर में हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष मोहन जोशी से मुलाकात करने के लिए रास कला मंच के निर्माता निर्देशक रवि मोहन पहुंचे और नाटक ‘संविधान के नायक’ के बारे में पूरी जानकारी दी।
रवि मोहन ने बताया कि ‘संविधान के नायक’ नाटक में संविधान को मंच पर जीवित करने का प्रयास किया गया है। आजादी केवल अतीत की उपलब्धि नहीं, बल्कि सभी की निरंतर जिम्मेवारी भी दर्शाती है। उन्होंने बताया कि वास्तव में भारतवासी संविधान को अधिकार तो मानते हैं मगर जिम्मेवारियों को भूल जाते हैं। यह नाटक देशवासियों के समक्ष एक प्रश्न भी छोड़ता है।
डोनर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि भरत मुनि रंगशाला में देशभर से कलाकार नाटक के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करने कुरुक्षेत्र आते हैं जिसके चलते कुरुक्षेत्र को कला क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि भविष्य में मल्टी आर्ट सेंटर में कई नए प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा ताकि विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों को कुरुक्षेत्र आने का अवसर दिया जाए। इस मौके पर डॉक्टर वीणा गुप्ता, सुशील कुमार, संजीव रिंकू छाबड़ा, भावना, दमन जोशी, रजनीश गुप्ता भी मौजूद रहे।
