करनाल, 26 जून। जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय ज्वाइनिंग कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की जिला अध्यक्ष रीशा नैन ने अपनी सशक्त टीम के साथ कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, समावेशी विचारधारा, संवैधानिक मूल्यों तथा जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ बड़ी संख्या में महिला एवं युवा साथियों का कांग्रेस परिवार से जुड़ना संगठन के बढ़ते जनाधार और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति मजबूत होते जनविश्वास का प्रतीक बना।
इस अवसर पर महिला शक्ति के रूप में निशा (उपाध्यक्ष), पूजा कत्याल (ज्वाइंट सेक्रेटरी), सुषमा (उपाध्यक्ष, घरौंडा विधानसभा), नीता, संतोष देवी, ममता एवं रेखा तथा युवा शक्ति के रूप में राहुल, केशव, अर्पित, भव्या, विनीत, जुनैद, आसिफ, मोनिक, पीयूष, रोहन, चन्दन, हिरतेश, मयंक, दिव्य, अंकित, आर्यन, निखिल, दीपांशु, सक्षम, अमरेंद्र, रितेश एवं वरमीत सहित अनेक साथियों ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।
रीशा नैन ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की जनहितकारी सोच, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष को देखते हुए कांग्रेस परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस ही वह राजनीतिक शक्ति है जो समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाती है। उन्होंने कहा कि वह अपने सभी साथियों के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी ने सभी नव-शामिल साथियों का कांग्रेस परिवार में आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों के लोगों का लगातार कांग्रेस से जुड़ना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि जनता का विश्वास एक बार फिर कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और नेतृत्व के प्रति निरंतर सुदृढ़ हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल के अध्यक्ष पराग गाबा ने सभी नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में पूरा सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता आज बदलाव, जवाबदेही और जनहित की राजनीति के लिए कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। संगठन का सदस्यता अभियान इसी विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस परिवार से जुड़े सभी नए साथी पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जनसेवा के अभियान को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, धर्मपाल गोंदर, भूपी लाठर, सचिन बुढ़नपुर, निश्चय सोही, जोगिंदर वाल्मीकि, बिन्दर पोसवाल, दिलशेर डांचर, ललित अहूजा, पंकज गाबा, दीपक महाजन, कपिल ठाकुर, गौरव शर्मा, युवराज भट्टी, पृथ्वी भट्ट, जितेन्द्र पांचाल, सुरेन्द्र नम्बरदार, बिजेन्दर खोखर, सपना राणा, शारदा सिद्धू एवं ईशा शर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *