बड़ी परियोजनाओं को गति देना, शहर की स्वच्छता, सुंदरता, राजस्व वृद्घि व नागरिकों की शिकायतों का समयबद्घ समाधान रहेगी प्राथमिकता।
करनाल 26 जून,
           हरियाणा सरकार के हाल ही में जारी आदेशों की अनुपालना में 2019 बैच की आई.ए.एस. सलोनी शर्मा ने नगर निगम आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे नगर निगम फरीदाबाद में अतिरिक्त आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त झज्जर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जिला नगर आयुक्त झज्जर, उप मंडल अधिकारी (नागरिक) नूहं व नायारणगढ़ तथा सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सोनीपत में अपनी सेवाएं चुकी हैं।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों से प्रारंभिक परिचय प्राप्त किया तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी ली।
नव आयुक्त ने कहा कि शहर में चल रही बड़ी परियोजनाओं को गति देना व उनकी निगरानी करना, शहर की स्वच्छता व सुंदरता, नगर निगम की आय में वृद्धि, कर संग्रहण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, नागरिकों को बेहतर व सरल सेवाएं उपलब्ध करवाना तथा शिकायतों का समयबद्घ समाधान उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को गंदगी, जल भराव, जलापूर्ति, सीवरेज व यातायात संबंधी परेशानियों से निजात दिलाने का कार्य किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *