कुरुक्षेत्र, 26 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उपरांत सम्बन्धित विभाग के अधिकारी निष्पक्ष और पारदर्शी एक्शन टेकन रिपोर्ट(एटीआर)तैयार करे। इस एटीआर को बिना किसी देरी के सरकार के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। अब एटीआर को लेकर जीरो टोरलेंस पॉलिसी पर कार्य किया जाएगा। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले चंडीगढ से ऑनलाइन प्रणाली से अधिकारियों ने उपायुक्तों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए और हर जिले की प्रगति रिपोर्ट को आंकडों के साथ सबके समक्ष रखा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अधिकारी लोगों की एक एक शिकायत को गंभीरता के साथ लें और उसका समाधान करने का कार्य करे। जब शिकायत का समाधान हो जाए तो एटीआर को पोर्टल पर अपलोड करने में देरी ना लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों से सम्बन्धित अब तक 7280 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 3212 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है ,जबकि 4068 शिकायतों पर कार्य चल रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है उन शिकायतों को जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट करें और पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। उन्होंने कहा कि सोमवार व वीरवार को सभी उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुडकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतों को सुनते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वो समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करें।
इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, जिला परिषद सीईओ विरेन्द्र चौधरी,डीएसपी सुनील कुमार, डीएसपी निर्मल सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *