कुरुक्षेत्र, 24 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला की चारों विधानसभाओं में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चला हुआ है। एन्यूमरेशन फार्म बांटने में शाहाबाद विधानसभा ने 99.46 प्रतिशत व लाडवा विधानसभा ने 97.61 प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया है। उन्होंने थानेसर विधानसभा व पिहोवा विधानसभा में इस काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शाहाबाद विधान के सभी 185 बूथों के 172945 मतदाताओं में से 172011 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। इसी तरह लाडवा विधानसभा के सभी 217 बूथों में 197903 मतदाताओं में से 193179 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिहोवा विधानसभा के सभी 204 बूथों में 189078 मतदाताओं में से 168706 मतदाताओं को और थानेसर विधानसभा के सभी 204 बूथों में 223905 मतदाताओं में से 181898 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। इन फार्मों को भरकर वापस बीएलओ को दिया जाना है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एन्यूमरेशन फार्म को 6 प्रकार से भरा जाना है। जिन मतदाताओं का नाम 2002 की मतदाता सूची हैं, उनका स्वयं की डिटेल व 2002 का रिकॉर्ड भरा जाएगा। जिन मतदाताओं का 2002 की मतदाता सूची में नहीं है उनके परिजनों (माता-पिता) की 2002 सूची का रिकॉर्ड फार्म में भरा जाएगी। जिन मतदाताओं व उनके परिजनों (माता-पिता) का 2002 की मतदाता सूची में नाम नहीं है, उनके दादा-दादी के मतदाता सूची रिकॉर्ड को फार्म में भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से स्थानांतरण होकर आने वाले मतदाताओं को एसआईआर में शामिल कर सकते हैं। इस स्थिति में मतदाता को अपने एन्यूमरेशन फार्म में पहले राज्य की एसआईआर की डिटेल भरनी होगी। विवाहित महिला के आवेदन में उसके पति की बजाए उसके परिजनों (माता-पिता) के 2002 की सूची के रिकॉर्ड से डाटा लिया जाएगा। विवाहित महिला के आवेदन में यदि 2002 की सूची में केवल माता का रिकॉर्ड है तो माता की रिकॉर्ड की ही डिटेल शामिल की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *