करनाल, 21 जून – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा ने जे बी बी ग्रैंड सोसाइटी के सहयोग से एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 8 बच्चों सहित 60 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास कर इसके लाभों का अनुभव किया।*
*योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा “योग करो, स्वस्थ रहो” के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। सभी उपस्थित साधकों ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का प्रण लिया।*
*इस अवसर पर शाखा की ओर से मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष डॉ० रचना चौधरी, संपर्क संयोजक प्रणव जावा जी, श्री अभय अरोड़ा जी, श्रीमती मनीषा अरोड़ा जी, श्रीमती रजनी भारती जी, श्रीमती अनुपमा जी, श्रीमती शायना बीदानी जी, श्री शिव चुग जी, डॉ० आशीष पसरीचा जी, श्रीमती वंदना चुग जी, श्री पवन कांबोज जी, श्रीमती मीनाक्षी कांबोज जी, श्री नीरज जैन जी, श्रीमती उपासना जैन जी, श्रीमती अनु भाटिया जी, डॉ० करमजीत कौर, माधव चौधरी तथा शाखा की महिला संयोजिका श्रीमती भावना कपूर जी सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। शाखा परिवार से श्री संजय बीदानी जी ने योग साधना उपरान्त एक सुंदर भजन प्रस्तुति से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।*
*योगाभ्यास के उपरांत शाखा की ओर से सभी प्रतिभागियों को दूध एवं ताजे फलों का वितरण किया गया, जिससे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश को और अधिक बल मिला। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता का आश्वासन दिया।*
*योगाभ्यास के पश्चात सभी ने मिलकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्ता पर चर्चा की तथा इस जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा।*
*कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भारत विकास परिषद कर्ण शाखा परिवार एवं जे बी बी ग्रैंड सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित सभी योग साधकों का कर्ण शाखा अध्यक्ष डा० रचना चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए सबके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।*
