पिहोवा 19 जून    खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग को भव्यता से मनाया जाएगा।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए प्रशासन द्वारा अनाजमंडी में अभ्यास करवाया जा रहा है। इसके चलते शनिवार को फाइनल रिहर्सल अनाज मंडी पिहोवा में सम्पन्न हुई, जिसमें योग विशेषज्ञों द्वारा योग का अभ्यास करवाया गया।
खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक ने कहा कि शनिवार को योग अभ्यास के फाइनल रिहर्सल पिहोवा अनाज मंडी के प्रांगण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों आमजन सहित कई संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी योग अभ्यास में हिस्सा लिया तथा योगा अभ्यास किया। फाइनल रिहर्सल में पिहोवा मार्किट कमेटी सचिव चन्द्र सिंह नेे आए हुए सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों और संस्थाओं का अभिवादन किया। योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा इसके लिए फाइनल रिहर्सल पिहोवा अनाज मंडी के प्रांगण में किया गया ताकि 21 जून को योग दिवस भव्य रूप से मनाया जा सके।
खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक ने कहा कि मानव शरीर में शारीरिक रोगो से लडऩे और मानसिक तनाव को दूर करने में योग अत्याधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग हमारी भारतीय प्राचीन पद्घति है, परंतु अब योग का प्रसार पूरे विश्व में फैल चुका है। इसी तर्ज पर हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसमें पूरा विश्व एक होकर योग करता है तथा अपनी जीवन शैली को दुरुस्त करता है। शनिवार को योग अभ्यास के फाइनल रिहर्सल में पतंजलि जिला प्रभारी बलविंद्र ने मंत्रो उच्चारण के साथ योग शुरू करवाया तथा ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटी चालन, घुटना संचालन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन योग क्रियाओं का सभी प्रस्तुत लोगों को अभ्यास करवाया।
किरण कुमार ने सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन का अभ्यास करवाया। अंत में पतंजलि जिला प्रभारी बलविंद्र  ने आए हुए सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि आज जो भी योग का अभ्यास करवाया उसको अपने जीवन में अपनाकर प्रतिदिन योग करें तथा अपनी जीवन शैली में सुधार करें। इस अवसर पर  खंड शिक्षा अधिकारी रामराज कौशिक,पशुपालन विभाग उपमंडल अधिकारी डॉ सुरजीत सिंह,आयुष विभाग अधिकारी प्रणव,राजीव कुमार, पवन,समाज सेवी सुखबीर सैनी,योग संस्थान रजनी, संगीता,पंचायत सचिव महावीर फौजी ,विभिन्न गांवों के सरपंच व पंच, कृष्ण सैनी,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेवेन्यू विभाग व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्कूली बच्चों ने योग अभ्यास में हिस्सा लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *