पानीपत। सनौली क्षेत्र में तामशाबाद टोल प्लाजा के पास वीरवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैवलर गाड़ी का टक्कर मार दी जिससे ट्रैवलर आगे खड़े ट्रक से जा टकराई।
ट्रैवलर गाड़ी दोनों ट्रकों के बीच फंस गई। हादसे में ट्रैवलर सवार चार बच्चों समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। सभी घायल पानीपत से उत्तराखंड के ऋषिकेश घूमने के लिए रवाना हुए थे। घायलों में परी, शिवम, अनमोल, जानवी, कोमल, असलाफ, केशव, निवा समेत चार छोटे बच्चे और वाहन चालक शामिल हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से सभी को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल घायल अपने घरों पर और निजी चिकित्सकों की देखरेख में उपचार ले रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
