कुरुक्षेत्र। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति (रजि.) के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधियों ने समाज सेवा के क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।
रामेश्वर सैनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समिति द्वारा नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। इसके अलावा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान समिति ने वैक्सीनेशन कैंप आयोजित कर लोगों को जागरूक करने और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए ठंडे मीठे जल की छबील लगाने, कैंसर मरीजों को राशन उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद रोगियों को मुफ्त दवाइयां देने जैसे अनेक समाजहित कार्य भी समिति द्वारा किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्य जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान सहित
रामेश्वर सैनी (अध्यक्ष)
सर्व समाज कल्याण सेवा समिति पंजीक़़ृत
रामेश्वर सैनी (अध्यक्ष)
सर्व समाज कल्याण सेवा समिति पंजीक़़ृत
mobile no. -9034077776