कुरुक्षेत्र, 18 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 22 एवं 23 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 22 जून को प्रातः 11 बजे बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय सामुदायिक केंद्र, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज, वाणिज्य विभाग, अंग्रेजी विभाग तथा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज सहित कुल 11 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इसी दिन दोपहर 3 बजे बीबीए (ऑनर्स) तथा एमबीए (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम) की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज, विश्वविद्यालय सामुदायिक केंद्र तथा यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 23 जून को प्रातः 11 बजे बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं बीएफए के अभ्यर्थियों के लिए मेमोरी ड्राइंग (प्रायोगिक परीक्षा) दोपहर 2 बजे विश्वविद्यालय सामुदायिक केंद्र में आयोजित की जाएगी, जिसका संचालन संबंधित विभाग अपने स्तर पर करेगा। सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का आग्रह किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *