पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देश में जिला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत नशामुक्तटीम द्वारा पीपली एरिया के कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान की टीम ने निरीक्षक कुलबीर कौर के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा एक और जहां नशे तस्करों की धरपकड़ की जा रही है वहीं नशा करने वालों को नशा न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। दिनांक 13 जून को पुलिस टीम ने थाना सदर थानेसर एरिया के कई गांवों में जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया। आमजन को संबोधित करते हुए निरीक्षक कुलबीर कौर ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि जिला पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना है।

निरीक्षक कुलबीर कौर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

फोटो समाचार

दुकान से इनवर्टर बैटरी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार । 

             कुरुक्षेत्र पुलिस में दुकान से बैटरी वह इनवर्टर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है   पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने दुकान से इनवर्टर और बैटरी चोरी करने के आरोपी देशराज उर्फ राजू उर्फ छोटा वासी बदरपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

             जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 12 जून को पुलिस को दी अपनी शिकायत में विक्रम कुमार वासी बदरपुर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी हिनौरी रोड लाडवा पर दुकान है।  दिनांक 12 जून 26 को रात करीब 12 बजे उसके पास दीपांशु ने फोन करके सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर तोड़ दिया है तथा दुकान में चोरी हो गई है। सूचना पर उसने मौके पर पहुंचकर चैक किया तो उसे पता चला कि उसकी दुकान से दो बैटरियां, दो इनवर्टर तथा नगद राशि चोरी कर ली है। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा द्वारा की गई।

            दिनांक 13 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार व मुख्य सिपाही दीपक कुमार की टीम में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दुकान से चोरी करने के आरोपी देशराज उर्फ राजू उर्फ छोटा वासी बदरपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *