कुरुक्षेत्र पुलिस ने “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी वासी गांधीनगर थानेसर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 10.86 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 12 जून 26 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के मार्ग निर्दश में सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार, पीएसआई साक्षी, मुख्य सिपाही मंजीत सिंह, सिपाही दीपक की टीम शेख चिल्ली के मकबरे के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांधी नगर वासी महिला संजना स्मैक/चिट्टा बेचने का काम करती है। आज भी महिला गांधी नगर की गली नंबर 1 में नशीला पदार्थ लेकर बेचने की फ़िराक में है। यदि तुरंत गली नंबर 1 में निगरानी करके महिला को काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो आरोपिया से काफी मात्रा में स्मैक/चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम गांधी नगर की गली नंबर 1 पहुंची जहां पर एक महिला गली में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने शक के आधार पर महिला को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम संजना वासी गांधी नगर थानेसर बताया। महिला पुलिस द्वारा महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 10.86 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट गेट में मामला दर्ज करके पीएसआई विकास ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया को माननीय अदालत में पेश किया गया।
