कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा करते हुए नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना इस्माईलाबाद की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी इस्माईलपुर जिला कुरुक्षेत्र व संदीप शर्मा वासी तंगौरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 20.20 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13 जून 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक जसवीर सिंह, जसविंदर सिंह, एसपीओ सतपाल, होमगार्ड कुलदीप व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही विक्रम की टीम एरिया में गस्त पर थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह वासी इस्माईलपुर व संदीप शर्मा वासी तंगौरी जिला कुरक्षेत्र हैरोईन/चिट्टा बेचने का काम करते हैं। जो इस समय दोनों अपनी एचआर-07-एडी- 2190 में हैरोईन/चिट्टा लेकर अंबाला साइड से इस्माईलाहाबाद की तरफ आ रहे हैं।  अगर तुरंत नाकाबंदी करके आरोपियों को काबू किया जाए तो आरोपियों से नशीला पदार्थ हैरोईन/चिट्टा बरामद हो सकता है।  सूचना पर पुलिस टीम ने थाना इस्माईलाबाद गेट के सामने सड़क पर नाकाबंदी करके गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी कुछ देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना अनुसार कार नंबर एचआर-07-एडी-2190 अंबाला की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रोककर उसमे बैठे व्यक्तियों से नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम गुरप्रीत सिंह वासी इस्माईलपुर व संदीप शर्मा वासी तंगौरी जिला कुरक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्बारा आरोपियों और उनकी कार की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 20.20 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *