करनाल, 12 जून |  मानवता जनशक्ति फाउंडेशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मधुबन स्थित पैलेस ऑफ सेफ्टी में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ दंत रोग, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप तथा अन्य विभिन्न बीमारियों की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों का विशेष सहयोग रहा। इनमें उजाला सिग्नस अस्पताल, अमृतधारा अस्पताल, अरोड़ा आई सेंटर सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थाएं शामिल रहीं। इस मौके पर सीजेएम मीनाक्षी यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही शिविर का उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान मानवता जनशक्ति फाउंडेशन के संस्थापक हरदीप राणा द्वारा पैलेस ऑफ सेफ्टी के सुपरिटेंडेंट अजय कुमार को उनके सराहनीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। हरदीप राणा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। इस अवसर पर मानवता जनशक्ति फाउंडेशन के संस्थापक हरदीप राणा, जय भगवान, मीनू साहनी,सपना शर्मा, गुलाब पोसवाल, अभिषेक शर्मा, राजविंद्र कौर, गौरव चौहान, दीपक राणा, डॉ. कोमल, उर्मिला टाया, डॉ. हिमांशू, डॉ विधी,साक्षी, सुशील राणा, हर्षदीप सिंह, विशाल, मधु जुनेजा, रमन सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।.

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *