करनाल, 12 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मानवता जन शक्ति फाउंडेशन के सौजन्य से प्लेस ऑफ सेफ्टी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने पौधारोपण करके किया। इस मौके पर प्लेस ऑफ सेफ्टी के सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार, सुमन व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
इस मौके पर सीजेएम मीनाक्षी यादव ने स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन के लिए स्टाफ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सीजेएम ने ज्यूविनायलों से बातचीत की और उन्हें चाइल्ड लेबर डे के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 12 जून को चाइल्ड लेबर डे मनाया जाता है। उन्होंने उपस्थित ज्यूविनायलों को संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया कि वे चाइल्ड लेबर मे भाग नहीं लेंगे और ऐसे मामले सामने आएंगे तो उन्हें रिपोर्ट करेगें।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधारोपण ड्राइव व चाइल्ड लेबर डे के उपलक्ष्य मे प्लेस ऑफ सेफ्टी, एमडीडी बाल भवन व श्रद्धानंद बाल आश्रम में रह रहे बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एमडीडी ऑफ इंडिया के सौजन्य से सेक्टर 32-33 में जागरूकता शिविर लगाकर बच्चों को चाइल्ड लेबर में भाग न लेने हेतु प्रेरित किया। पैनल अधिवक्ता संगीता रानी ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों को चाइल्ड लेबर में भाग न लेने व पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन एमडीडी ऑफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुरेंद्र सिंह मान की टीम के सदस्यों के सौजन्य से किया गया और उपस्थित बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की। पैनल अधिवक्ता जसबीर सिंह व मोनिका शर्मा, पैरा लिगल वालंटियर नीलम द्वारा लेबर चौक, पुरानी सब्जी मंडी व अन्य स्थानों पर जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी और उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को चाइल्ड लेबर में बच्चों को भाग न लेने के लिए प्रेरित करें और चाइल्ड लेबर के मामलों को रिपोर्ट करें।
