कुरुक्षेत्र, 11 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी कुरुक्षेत्र ने एएलआईएमसीओ के सहयोग से जिले में जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ब्लॉक स्तर पर मूल्यांकन, पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में जांच के बाद उन्हें ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और बैसाखी आदि संबंधित उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें। इन शिविरों का आयोजन 22 जून से 26 जून तक अलग-अलग ब्लॉक में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 22 जून को शाहाबाद के माता शाकुंभरी देवी मंदिर, 23 जून को लाडवा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, 24 जून को पिहोवा के नगर पालिका कार्यालय, 25 जून को इस्माइलाबाद के खंड विकास कार्यालय और 26 जून को रेडक्रॉस भवन कुरुक्षेत्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में संबंधित व्यक्तियों के लिए जांच, बैठने व जलपान उपलब्ध की व्यवस्था कराई जाएगी। सभी बी.डी.पी.ओ. इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्राम सचिवों के माध्यम से, नगर पालिकाएं नगर निगम टिपर के माध्यम से, महिला एवं बाल विकास विभाग कुरुक्षेत्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से, जिला परिषद अपने जिला परिषद सदस्यों के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे, ताकि अधिकतम संख्या में दिव्यांग व्यक्तियों को लाभ मिल सके।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आवेदक को अपने साथ परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता दर्शाने वाली तस्वीर या फोटो, आधार कार्ड की प्रति, सीएमओ या सक्षम चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी ऑनलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *