कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में विकास वासी भवानी खेडा जिला कुरुक्षेत्र गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 5 जून 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में भूपेन्द्र सिंह वासी चक्रवर्ती मोहल्ला कुरुक्षेत्र ने बताया कि 5 जून 26 को वह प्राइवेट हस्पताल गया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल हस्पताल के बाहर पार्किंग में ताला लगाकर खड़ी थी। जब वह हस्पताल से वापस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच पुलिस चौंकी सुभाष मंडी द्वारा की गई।
दिनांक 1 जून 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत चौंकी सुभाष मंडी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक जसवंत सिंह व मुख्य सिपाही कर्मबीर सिंह की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी विकास वासी भवानी खेडा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
