कुरुक्षेत्र पुलिस ने धोखे से जमीन बेचने व खरीदने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना शहर पेहवा की टीम ने धोखे से भाई की बेचने के आरोपी संदीप कुमार वास गुमथलागढू जिला कुरुक्षेत्र व जमीन खरीदने के आरोपी चरणजीत सिंह वासी थेमलबोड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में दीपक वासी गुमथलागढू जिला कुरुक्षेत्र में बताया कि वह तीन भाई हैं। उसकी गांव थेमलबोड़ा में 4 कनाल 3 मरले खेती की जमीन है। उसकी जमीन को चरणजीत वासी थेमलबोड़ा ठेके पर लेकर खेती करता था। दिनांक 12 दिसंबर 2024 को वह पुर्तगाल गया था और 10 दिसंबर 2025 को भारत वापस आया था। विदेश जाने के दौरान उसने जमीन सम्बन्धी निर्णय लेने की पावर ऑफ़ अटोर्नी अपने भाई संदीप कुमार को दी थी। विदेश से आने के बाद उसे अपनी जमीन के कागजात चेक करने पर पता चला कि उसके भाई संदीप ने पावर ऑफ़ अटोर्नी का गलत इस्तेमाल करते हुए चरणजीत के साथ मिलकर धोखे से उसकी जमीन चरणजीत को बेच दी। जिसकी शकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक महेश कुमार द्वारा की गई ।
दिनांक 8 जून 26 को थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेश कुमार धोखे से भाई की बेचने के आरोपी संदीप कुमार वास गुमथलागढू जिला कुरुक्षेत्र व व जमीन खरीदने के आरोपी चरणजीत सिंह वासी थेमलबोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।
