पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देश में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत नशामुक्तटीम द्वारा थाना झांसा के कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान की टीम ने निरीक्षक कुलबीर कौर के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा एक और जहां नशे तस्करों की धरपकड़ की जा रही है वहीं नशा करने वालों को नशा न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को थाना झांसा के कई गांवों में जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया। आमजन को संबोधित करते हुए निरीक्षक कुलबीर कौर ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि जिला पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना है।

निरीक्षक कुलबीर कौर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *