पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देश में “ऑपरेशन मैदान-2″ के तहत जिला कुरुक्षेत्र को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस मुस्तैदी से जुटी हुई है। पुलिस की टीमों द्वारा जहां एक और नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा राह है वहीं जागरूकता अभियान चलये जा रहे हैं।

जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत 8 जून को कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। निरीक्षक कुलबीर कौर के नेतृत्व में अभियान की टीम ने कुरुक्षेत्र शहर के एरिया, झांसा एरिया में कई गांवों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत निरीक्षक कुलबीर कौर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस टीम ने आमजन को बताया कि जिला पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना है। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *