कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के राजकुमार उर्फ राज वासी अमलोह जिला फतेहगढ साहिब पंजाब व जगदेव सिह उर्फ गग्गु वासी राईयांवाल जिला फतेहगढ साहब पंजाब को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 264 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक 8 जून 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, कर्मवीर, गुरुबक्स सिंह, मुख्य सिपाही गुरमेज व गाडी चालक मुख्य सिपाही विनोद कुमार की टीम बराडा रोड शाहबाद पुल के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि राजकुमार उर्फ राज वासी अमलोह जिला फतेहगढ साहिब पंजाब व जगदेव सिह उर्फ गग्गु वासी राईयाँवाल जिला फतेहगढ साहब पंजाब स्मैक/हैरोईन बेचने का धन्धा करते हैं। आज भी दोनों अपनी कार नम्बर पीबी-48-एच-9088 मे शाहबाद/अम्बाला रोड अमन होटल शाहबाद के पास नजदीक कल्याणा मोड पर नशेडी व्यक्तियो को स्मैक/हैरोईन बेचने के लिए आएंगे। अगर छिपकर निगरानी की जाए तो राजकुमार उर्फ राज व जगदेव उर्फ गग्गु स्मैक/हैरोईन सहित काबु आ सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने अमन होटल शाहबाद के पास नजदीक कल्याणा मोड पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को मिली सूचना अनुसार कार नम्बर पीबी-48-एच-9088 आकर रुकी जिसको पुलिस टीम ने रोककर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा नामपता पूछने पर कार में बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम राजकुमार उर्फ राज वासी अमलोह जिला फतेहगढ साहिब पंजाब व जगदेव सिह उर्फ गग्गु वासी राईयाँवाल जिला फतेहगढ साहब पंजाब बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों और उनकी कार की तलाशी लेने पर आरोपियों से 264 ग्राम स्मैक/हैरोईन हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
