कुरुक्षेत्र पुलिस और खनन करोबारी पर गोली चलाने के आरोपियों के बीच मुठभेड़ में दो आरोपियों को पैरों में गोली लगी है। सोमवार को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया असला बरामद करने पहुंची थी जहां पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस टी द्वारा अपने बचाव में चलाई गई  गोली मामले के मुख्य आरोपी रोबिन उर्फ मोनू वासी पट्टी शहजादपुर व मुख्य शूटर आरोपी अमन वासी बडौता जिला करनाल के पैर में लगी। घायल आरोपियों को हस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि दिनांक 31 मई 2026 की रात्रि को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शाहबाद के जलेबी पुल के पास अज्ञात हमलावरों द्बारा एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी। गोली लगने सुनील कुमार उर्फ़ बंटी वासी तंगौर हाल वासी शाहबाद घायल हुआ था जिसे पहले शाहबाद और बाद में मोहाली हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीन आफ क्राईम टीम द्बारा मौका का निरीक्षण करवाया गया। मौका पर मौजूद पीड़ित के साथी संजीव कुमार वासी पाडलू की शिकायत पर थाना शाहबाद में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला की थी। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के आदेशानुसार दिनांक 2 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी की टीम ने मामले के आरोपी रोबिन उर्फ मोनू वासी पट्टी शहजादपुर सहित आरोपी विजय उर्फ दिग्विजय वासी लक्की कालोनी शाहबाद, अमन व राहुल वासीयान बडौता जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके विजय को 3 दिन के तथा आरोपी रोबिन, अमन व राहुल को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

            दिनांक 8 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम रिमांड अवधि के दौरान आरोपी रोबिन, अमन व राहुल को लेकर असला बरामदगी के लिए पीपली बस स्टैंड के पीछे पहुंची थी जहां पर आरोपियों ने वारदात के बाद असला छुपाया था। पुलिस टीम जब आरोपियों से असला बरामद कर रही थी उसी समय आरोपियों ने उसी असला से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने पाना बचाव करते हुए जबाबी कारवाई में आरोपियों पर गोली चलाई जो गोली दोनों आरोपियों के पैरों में लगी। मौका से आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल बरामद की गई। घायल आरोपियों को सरकारी हस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *