कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने का आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी विक्रम कुमार वासी बिहार हाल बिजली कालोनी शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 106 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक 8 जून 2026 को थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द, सहायक उप निरीक्षक हरजीत सिंह, रामेशवर, मुख्य सिपाही गुरमेल सिंह, सिपाही भूपिन्द्र व गाडी चालक नीरज की टीम अनाज मण्डी बराडा रोड शाहबाद पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि विक्रम कुमार वासी बिहार हाल बिजली कालोनी शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र जो बाहर से नशीला पदार्थ गांजा लाकर सब्जी मण्डी व अनाज मण्डी शाहबाद में लेबर को बेचता है।  आज भी थोडी देर में विक्रम कुमार गांजा फूलपत्ती लेकर बराडा की तरफ से पैदल-पैदल अनाज मण्डी शाहबाद में आएगा। अगर बराडा रोड पर निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग के पास नाकाबन्दी की जाए तो विक्रम कुमार नशीला पदार्थ गांजापती सहित काबू आ सकता है। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग के पास बराडा रोड पर नाकाबन्दी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक लड़का पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने रोककर नापता पूछने पर उसने अपना नाम विक्रम कुमार वासी बिहार हाल बिजली कालोनी शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 106 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक संदीप कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *