करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना के बल पर पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।
शुक्रवार को करनाल स्थित मेहता फार्म में आयोजित करनाल विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से दृष्टिकोण रखा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर व्यापक मंथन किया गया।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाज और संगठन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनहित के कार्यों और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।
बैठक में करनाल विधायक जगमोहन आनंद, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, जिला महामंत्री मानव पुरी, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, मुख्य वक्ता राजेश, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका काठपाल सहित मंडल अध्यक्ष, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने दोहराया संकल्प
बैठक का वातावरण संगठनात्मक ऊर्जा, आपसी समन्वय और जनसेवा के संकल्प से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *