जिला पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। थाना सदर थानेसर की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी पुष्पेन्द्र यादव वासी नवादा जिला दरियागंज व संतोष उर्फ़ रिंकू वासी नगला जैरी जिला कासगंज यूपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ बिजली विभाग मथाना कार्यालय से प्राप्त शिकायत के माध्यम से बताया गया कि नामपता नामालूम चोरों द्वारा 17/18 अक्टूबर 25 को थाना सदर एरिया के गांव छारपुरा व बोडला वासी किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया था। जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौका पर जाकर चोरी हुए ट्रांसफार्मरों के सामान का आंकलन किया गया। जिनकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई।

             दिनांक 4 जून 26 को थाना सदर थानेसर प्रभारी उप निरीक्षक रणधीर सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक बलराम की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी पुष्पेन्द्र यादव वासी नवादा जिला दरियागंज व संतोष उर्फ़ रिंकू वासी नगला जैरी जिला कासगंज यूपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *