जिला पुलिस ने ऑपरेशन मैदान-2 के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी राजू वासी गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 5.25 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 4 जून 2026 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक मूल चंद, देवेन्द्र कुमार, मुख्य सिपाही मंजीत सिंह, सिपाही अंकित मनदीप की टीम भद्रकाली माता मंदिर के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि राजू वासी गांधी नगर कुरुक्षेत्र स्मैक/चिटटा बेचने का काम करता है। आज भी उसके पास काफी मात्रा में स्मैक है तथा इस समय गली नंबर 1 गांधी नगर में स्मैक/चिटटा लिए लेकर बेचने की फिराक में घुम रहा है। यदि उसे तुरंत काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो उसके पास से काफी मात्रा मे स्मैक/चिटटा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम गली नंबर 1 गांधी नगर पहुंची जहां पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने लड़के को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम राजू वासी गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 5.25 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक पंकज ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *