कुरुक्षेत्र पुलिस ने गाड़ी चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने गाड़ी चोरी करने के आरोपी मंजीत उर्फ़ चाँद वासी छोटी सुदकैन जिला जींद व सोमबीर उर्फ़ काला वासी कोथकलां जिला हांसी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 23 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में वरदान बंसल वासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी रेलवे रोड पर सीमेंट/सरिया की दुकान है। उसकी दुकान के पीछे बाड़े में उसकी बोलेरो गाड़ी खड़ी रहती है। दिनांक 22 मार्च 26 को उसने अपनी बोलेरो गाड़ी बाड़े में खड़ी की थी। दिनांक 23 मार्च को जब उसने देखा तो उसकी गाड़ी वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति उसकी गाड़ी और करीब 35 सीमेंट के कट्टे चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।
दिनांक 4 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, मुख्य सिपाही अनिरुद्ध व सिपाही रमन की टीम ने गाड़ी चोरी करने के आरोपी मंजीत उर्फ़ चाँद वासी छोटी सुदकैन जिला जींद व सोमबीर उर्फ़ काला वासी कोथकलां जिला हांसी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
