कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी सुभाष उर्फ़ काला वासी गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

       जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 मई 26 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य सिपाही मंजीत सिंह, महिला सिफी एकता, होम गार्ड रामनिवास  व चालक अशोक कुमार की टीम झांसा रोड पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांधी नगर थानेसर वासी महिला को उसके घर के सामने से गांजापत्ती बेचने के आरोप में काबू किया था। राजपत्रित अधिकारी के सामने महिला पुलिस द्वारा आरोपी महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 242 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। महिला आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया था।

            दिनांक 4 जून 26 को मामले में आगामी कारवाई करते हुए थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के मार्गनिर्देश में निरीक्षक पवन कुमार, सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार व राकेश की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी सुभाष उर्फ़ काला वासी गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *