जिला पुलिस ने ऑपरेशन मैदान-2 के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी विजय गोस्वामी उर्फ सोनु वासी डेरा बाबू राम गोस्वामी कैथंला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 3 जून 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल के उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार एन्टी नारकोटिक सैल में मौजूद था। पुलिस को सूचना मिली कि विजय गोस्वामी उर्फ सोनु वासी डेरा बाबू राम गोस्वामी कैथंला जिला कुरुक्षेत्र हैरोईन/चिट्टा बेचने का काम करता हैं। आज भी विजय गोस्वामी उर्फ सोनु काफी मात्रा में हैरोईन/चिट्टा अपने घर में छिपाकर रखा हुआ है। अगर विजय गोस्वामी उर्फ सोनू के रिहायसी मकान की तलाशी ली जाये तो काफी मात्रा में हैरोईन/चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, मुख्य सिपाही आजाद सिंह, मनदीप सिंह, विक्रम सिंह, महिला सिपाही अनु रानी व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम गांव कैथंला स्थित विजय गोस्वामी के मकान पर पहुंची। मकान में एक व्यक्ति मिला जिसने पुलिस टीम के पूछने पर अपना नाम विजय गोस्वामी उर्फ सोनु वासी डेरा बाबू राम गोस्वामी कैथंला जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर आरोपी के मकान से 14 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माइलाबाद में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
