कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विजय उर्फ़ काका वासी गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 1 जून 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्दश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सुखबीर सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, नवीन कुमार व सिपाही रवि कुमार की टीम एंटी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साहिल वासी दडबा माजरी जिला यमुनानगर को पीपली चौंक पर नाकाबंदी करके काबू किया था। पुलिस टीम द्बारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 148 ग्राम गांजा बरामद बरामद हुआ था। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 3 जून 26 को मामले में आगामी कारवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सैल के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विजय उर्फ़ काका वासी गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
