कुरुक्षेत्र 3 जून। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चन्द्र मोहन ने सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग करके कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसने तथा उनके खिलाफ सख्त कारवाई करने के आदेश दिए। मीटिंग के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के संबंध में कड़े दिशानिर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आईजीपी अम्बाला मंडल श्री पंकज नैन के ऑपरेशन मैदान-2′ के तहत सर्च अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। बिना नंबर के वाहनों पर कार्रवाई और थाना स्तर पर सीसीटीवी नेटवर्क मजबूत करने पर दिया जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *