पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन द्वारा नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैदान’ का जिक्र करते हुए पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि नशा तस्करों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आदतन नशा तस्करों द्वारा ‘ड्रग मनी’ (नशे की काली कमाई) से बनाए गए मकानों व संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तुरंत ध्वस्त करवाया जाए। सभी थाना प्रबंधक अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक सर्च अभियान चलाएं।

चरित्र सत्यापन के लिए आवेदक के घर जाकर वेरिफिकेशन करें, आमजन से करें अच्छा व्यवहार

पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिए कि चरित्र सत्यापन के लिए आम जनता को थानों के चक्कर न काटने पड़ें। पुलिस कर्मचारी इसके साथ ही जनता से पुलिस का व्यवहार अत्यंत शालीन और मददगार होना चाहिए साथ ही ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए आमजन का कार्य करे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने थानने के क्षेत्रों में अधिक से अधिक नए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पुराने या खराब पड़े कैमरों को तुरंत ठीक करवाने के निर्देश दिए। गिरफ्तार किए जाने वाले प्रत्येक अपराधी के फिंगरप्रिंट अनिवार्य रूप से लिए जाएं।

            मीटिंग में जिले के सभी उप-पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रबंधक, एएनसी इंचार्ज, चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *